पानीपत में मनचले पर पुलिस का एक्शन, छेड़छाड़ के आरोपी का बाजार में सरेआम निकाला जुलूस, मौके पर जमा हुई भीड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Oct, 2026 07:27 PM

police action against molester in panipat accused of molestation paraded throug

पानीपत के इंसार बाजार में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को थाना शहर पुलिस ने

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के इंसार बाजार में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी को थाना शहर पुलिस ने शनिवार शाम बाजार में पैदल घुमाया। पुलिस आरोपी को पहले वारदात वाली जगह लेकर पहुंची और उससे घटना की निशानदेही कराई।

इसके बाद उसे इंसार बाजार, लाल बत्ती चौक से बाजार में पैदल लेकर जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आरोपी की पहचान इंसार बाजार स्थित वाल्मीकि मोहल्ला निवासी रामसिद्धांत उर्फ नीरज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 29 सितंबर को बाजार में खरीदारी करने आई युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी ने बाजार और मोहल्ले में अपना रौब दिखाने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को दो युवतियां इंसार बाजार में सामान खरीदने आई थीं। इसी दौरान आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी की और इसके बाद मौके से भाग गया। घटना के बाद युवती की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान रामसिद्धांत उर्फ नीरज के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी कटार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस आरोपी को लेकर इंसार बाजार लाल बत्ती चौक पहुंची। पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई। इसके बाद पुलिस उसे बाजार में पैदल लेकर गई। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों की नजर आरोपी पर रही।

पुलिस का कहना है कि महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना शहर प्रभारी कटार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!