भ्रष्ट अधिकारियों पर ACB का शिकंजा: तैयार हुई 190 भ्रष्टाचारियों की सूची 'डॉट मूव विदाउट मनी', 60 दिनों में 6 गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2026 02:19 PM

acb tightens the noose on corrupt officials

प्रदेश के सरकारी विभागों में तैनात 190 भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार करने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इनमें 60 दिनों में 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को एसीबी ने अलग-अलग जिलों

चंडीगढ़: प्रदेश के सरकारी विभागों में तैनात 190 भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार करने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इनमें 60 दिनों में 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को एसीबी ने अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें स्वास्थ्य विभाग का ग्रुप ए का एक अधिकारी है। ग्रुप सी के पांच कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। इनमें परिवहन विभाग के दो, पुलिस का एक, बिजली निगम का एक और जिला कल्याण सुविधा केंद्र का एक कर्मचारी शामिल है।

एसीबी ने इस सूची को डॉट मूव विदाउट मनी नाम दिया है। पंचकूला मुख्यालय में तीसरी तिमाही की समीक्षा बैठक में बुधवार को एसीबी प्रमुख डॉ. अरशिंदर चावला ने यह जानकारी दी। साथ ही सफल गिरफ्तारी करने वाली टीमों को सम्मानित भी किया।


नौ माह में 155 छापे, एक लाख का इनाम
एसीबी की टीमों ने इस साल नौ महीने में 155 छापे डाले गए। इसी अवधि में भ्रष्टाचार से जुड़ी 90 जांच दर्ज हुईं, जबकि 60 जांचों का निस्तारण कर रिपोर्ट सरकार को भेजी गईं। डॉ. अरशिंदर चावला ने क्लास-1 अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने वाली टीम को एक लाख रुपये इनाम देकर सम्मानित किया।

 
जुलाई के आखिरी सप्ताह में एसीबी ने भ्रष्ट कर्मचारियों की सूची तैयार की थी। एक अगस्त से एसीबी ने भ्रष्टाचारियों पर निगरानी बढ़ाकर उनकी कुंडली तैयार करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त संदिग्ध अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ मिलने वाली भ्रष्टाचार की शिकायतों का सत्यापन करने के साथ एसीबी की टीम शिकायतकर्ताओं के संपर्क में थी। ट्रैप के आधार पर अलग-अलग समय और जिलों से विभिन्न मामलों में रिश्वत लेते एसीबी के टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अभी 184 भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर एसीबी की निगरानी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!