हरियाणा में कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के चक्कर में युवक से धोखाधड़ी, 2500 में मिला अमान्य सर्टिफिकेट, संस्था के खिलाफ FIR

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Oct, 2026 08:20 PM

a young man was defrauded in haryana while trying to obtain a conductor s licens

हरियाणा में कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा में कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के हस्तक्षेप के बाद सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन के खिलाफ हांसी में FIR दर्ज की गई है। 

आरोप है कि संस्था ने एक युवक से प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर अलग-अलग चरणों में 2,500 रुपये ऑनलाइन वसूल किए, लेकिन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने प्रमाणपत्र को अमान्य बताते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

मामला हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के संज्ञान में आने के बाद वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रेडक्रॉस मुख्यालय की ओर से हांसी पुलिस को संबंधित संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

वेबसाइट और व्हाट्सऐप से किया संपर्क
हांसी के ढाणी पीरान निवासी सुमेर सिंह ने कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र हासिल करने के उद्देश्य से सेंट जॉन एम्बुलेंस इंटरनेशनल एसोसिएशन की वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद फोन और व्हाट्सऐप पर बातचीत हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रमाणपत्र जारी करने के लिए उससे विभिन्न चरणों में ऑनलाइन कुल 2,500 रुपये का भुगतान करवाया गया। भुगतान के बाद उसे प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।

RTA कार्यालय में खुला मामला
प्रमाणपत्र मिलने के बाद सुमेर सिंह ने कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए हिसार स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा करवाए। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने प्रमाणपत्र को अमान्य बताते हुए स्पष्ट किया कि इसे जारी करने वाली संस्था इस उद्देश्य के लिए अधिकृत नहीं थी।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने प्रमाणपत्र जारी करने वाले लोगों से संपर्क कर अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने हरियाणा रेडक्रॉस मुख्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेडक्रॉस मुख्यालय ने पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।

परिवहन आयुक्त कार्यालय ने भी किया स्पष्ट
हरियाणा परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कंडक्टर लाइसेंस के लिए आवश्यक फर्स्ट एड प्रमाणपत्र जारी करने के लिए संबंधित एसोसिएशन अधिकृत नहीं है। ऐसे में प्रमाणपत्र बनवाने से पहले संस्था की अधिकृत स्थिति की पुष्टि करना जरूरी है।

रेडक्रॉस के नाम का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं : मिगलानी

हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने कहा कि रेडक्रॉस मुख्यालय की पहल पर सेंट जॉन इंटरनेशनल नामक संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। रेडक्रॉस के नाम और प्रतिष्ठा का कथित तौर पर दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!