IDFC बैंक घोटाला: पंचकूला कोर्ट ने पूर्व लेखा अधिकारी की जमानत याचिका खारिज की, 2 IAS अधिकारियों के फैसले पर सस्पेंस

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2026 01:53 PM

panchkula court rejects former accounts officer s bail plea

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े सरकारी धन की हेराफेरी के मामले दे में पंचकूला की सीबीआई विशेष ने अदालत ने पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुरेंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

पंचकूला: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े सरकारी धन की हेराफेरी के मामले दे में पंचकूला की सीबीआई विशेष ने अदालत ने पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुरेंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। वहीं, गिरफ्तार आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। दूसरे आईएएस अधिकारी राम कुमार सिंह की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई जारी रहेगी।

मंगलवार को विशेष अदालत में तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। प्रदीप कुमार की याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। वहीं, राम कुमार सिंह की जमानत अर्जी पर बहस पूरी नहीं हो सकी। इस कारण बुधवार को मामले में आगे सुनवाई होगी। दोनों आईएएस फिलहाल जेल में बंद हैं।

इधर, मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने सोमवार को चंडीगढ़ से चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने चारों आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई सरकारी धन की कथित हेराफेरी के मामले में आरोपियों की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!