नूंह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर, करीब 30 आपराधिक मामलों में था नामजद

Edited By Harman, Updated: 15 Oct, 2026 10:35 AM

notorious criminal shahid alias advani killed in nuh police encounter

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाहिद हरियाणा और राजस्थान में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

नूंह (अनिल मोहनिया) : हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाहिद हरियाणा और राजस्थान में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नूंह पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हुई। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों का दायरा हरियाणा और राजस्थान तक फैला हुआ बताया जा रहा है। उसके खिलाफ गौकशी, लूट, डकैती, दुष्कर्म और पुलिस पर फायरिंग समेत करीब 30 आपराधिक मामलों में नामजद होने की जानकारी सामने आई है।

मुठभेड़ से जुड़े घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!