भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, पंचकूला में 70 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, रजिस्ट्री संबंधी काम के बदले मांगी थी घूस

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Oct, 2026 07:16 PM

acb cracks down on corruption clerk arrested in panchkula for accepting a bribe

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत पंचकूला में भ्रष्टाचार

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अभियान लगातार जारी है। इसी के तहत पंचकूला में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में एक रजिस्ट्री क्लर्क को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्लर्क ने एक प्रॉपर्टी डीलर से काम करवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने रिश्वत की रकम में से नायब तहसीलदार को भी हिस्सा देने की बात कही थी। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और क्लर्क को दबोच लिया।

मामले के सामने आने के बाद राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में क्लर्क को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!