दिन में काली घटाओं से छाया अंधेरा...तेज आंधी-तूफान से बदला मौसम, पंचकूला में भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी

Edited By Harman, Updated: 11 Oct, 2026 12:12 PM

orange alert issued due to heavy rain in panchkula

चकूला में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काली घनघोर घटाएं छा गईं और तेज आंधी-तूफान के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में काली घटाएं छाने से दिन के समय अंधेरा हुआ।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काली घनघोर घटाएं छा गईं और तेज आंधी-तूफान के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में काली घटाएं छाने से दिन के समय अंधेरा हुआ। उत्तर हरियाणा के कई इलाकों में मौसम की गतिविधियों के बीच पंचकूला में भी बारिश को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। वहीं भारी बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंचकूला में 12 अक्टूबर को भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

क्षेत्र में अगले कुछ दिनों के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।  हालांकि, पंचकूला में भारी बारिश की आशंका और उसकी तीव्रता को लेकर स्थानीय स्तर पर जारी होने वाली आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!