हरियाणा में सरकारी खाते से करोड़ों के घोटाले में मामले में CA समेत 4 गिरफ्तार, CBI को मिला रिमांड

Edited By Harman, Updated: 13 Oct, 2026 09:03 AM

4 arrested including ca scam of crores from government account in haryana

हरियाणा सरकार, CREST और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सरकारी खातों से करोड़ों रुपये के गबन और फर्जीवाड़े के मामले में CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है।

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा सरकार, CREST और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सरकारी खातों से करोड़ों रुपये के गबन और फर्जीवाड़े के मामले में CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है।

जांच के बाद CBI ने चार आरोपियों - चार्टर्ड अकाउंटेंट सिद्धार्थ नरूला, मोहित गोयल, मनोज कुमार और चंडीगढ़ के कारोबारी गौरव कंसल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पंचकूला की विशेष CBI अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

CBI जांच के मुताबिक सरकारी फंड को फर्जी कंपनियों, जाली बिलों और शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर किया गया। इसके बाद पैसों को कैश में कन्वर्ट कर गबन कर लिया गया। CBI मामले में मनी ट्रेल और अन्य सरकारी खातों से जुड़े लेनदेन की जांच कर रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!