कार पर रेड-ब्लू लाइट लगाकर घूमना पड़ा भारी, पंचकूला में DCP ने 5KM पीछा कर रुकवाई गाड़ी; काटा 30 हजार का चालान

Edited By Harman, Updated: 08 Oct, 2026 10:38 AM

in panchkula dcp chased 5km and stopped the vehicle challan issued

पंचकूला में बीती रात डी. सी.पी. क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह सरकारी वाहन से सैक्टर-14 मार्कीट की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसी कार पर पड़ी, जिस पर अस्थायी नंबर प्लेट के साथ अनधिकृत रैंड-ब्लू लाइट लगी

पंचकूला : पंचकूला में बीती रात डी. सी.पी. क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह सरकारी वाहन से सैक्टर-14 मार्कीट की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसी कार पर पड़ी, जिस पर अस्थायी नंबर प्लेट के साथ अनधिकृत रैंड-ब्लू लाइट लगी थी। वाहन में 2 युवक सवार थे। डी. डी. सी.पी. ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने की बजाय उसे दौड़ा दिया और मार्कीट के आसपास के रिहायशी इलाकों में वाहन को घुमाता रहा।

डी.सी.पी. क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने वाहन का पीछा किया और करीब 5 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद सैक्टर-15 के पास कार को रुकवाया गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी को मौके पर बुलाया। यातायात नियमों की विभिन्न उल्लंघनाओं की जांच के बाद वाहन चालक का 30 हजार रुपए का चालान किया गया। वहीं साथ ही वाहन को मौके पर ही इम्पाऊंड कर थाना सैक्टर-14 में खड़ा करवाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!