हरियाणा के स्कूलों के लिए अहम आदेश: 19 अक्तूबर को बदले समय पर खुलेंगे सरकारी स्कूल, देखें डिटेल्स

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2026 01:46 PM

government schools to open at revised timings on october 19

दुर्गा अष्टमी पर्व को देखते हुए हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। 19 अक्तूबर को स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। यह समय शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों पर लागू...

भिवानी: दुर्गा अष्टमी पर्व को देखते हुए हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। 19 अक्तूबर को स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। यह समय शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों पर लागू रहेगा।

निदेशालय ने 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने बताया कि आदेशों से अधीनस्थ विद्यालयों को अवगत करा दिया है। साथ ही विद्यालय अपने स्तर पर समय में कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं करेंगे।

दोहरी शिफ्ट में संचालित राजकीय विद्यालयों में पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। दूसरी पाली के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होगी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!