हिसार में सनसनीखेज एनकाउंटर: मॉडल टाउन संतोष हत्याकांड में CIA और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुख्य आरोपी को लगी गोली

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2026 08:31 PM

sensational encounter in hisar intense exchange of fire between cia and criminal

हिसार के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित मकान नंबर 100 में हुई बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या के मामले में हिसार सीआईए (CIA) टीम ने एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। रायपुर रोड फाटक के पास पुलिस और आरोपियों के बीच हुई इस मुठभे

हिसार(विनोद): हिसार के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित मकान नंबर 100 में हुई बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या के मामले में हिसार सीआईए (CIA) टीम ने एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। रायपुर रोड फाटक के पास पुलिस और आरोपियों के बीच हुई इस मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।  

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने खुद को घिरता देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चली गोलियों में मुख्य आरोपी भावेश घायल हो गया, जिसे गोली लगी है। वहीं, उसका साथी जानेश भागने की कोशिश में बाइक से नीचे गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया।

मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से 4 से 5 राउंड  गोलियां चलीं, जिसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी पर भी जा लगी। हालांकि, पुलिस ने भारी मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया और मौके से .32 बोर का एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी भावेश पर पहले से ही 4 से 5 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और दोनों आरोपी मूल रूप से राजगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं, इस सनसनीखेज वारदात का तीसरा आरोपी सोनू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल, दोनों घायल आरोपियों को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!