हिसार में दर्दनाक हादसा...सिद्धमुख नहर में डूबने से 2 युवकों की मौत; डेढ़ KM दूर मिले शव

Edited By Harman, Updated: 30 Oct, 2026 09:54 AM

tragic incident in hisar  2 youths drown in siddhukh canal

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर के पास गांव कालीरावण में गुरुवार को सिद्धमुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर के पास गांव कालीरावण में गुरुवार को सिद्धमुख नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने नहर में शव बहते देखे तो पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। आशंका है कि वे आसपास की किसी फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि त्योहार के अवसर पर बोनस या दिहाड़ी मिलने के बाद दोनों नहर के पास घूमने और नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों युवकों के शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे बहकर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया। अग्रोहा पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों और प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कारर्वाई जारी है। पहचान होने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!