हिसार में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया चक्का जाम, डिपो को 20 से 50 लाख का नुकसान

Edited By Harman, Updated: 31 Oct, 2026 12:32 PM

roadways employees in hisar staged a chakka jam

हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में हिसार रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है।

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आज सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में हिसार रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। हिसार में आज हिसार डिपो की सभी बसों का चक्का जाम कर दिया गया 40 दिन से लगातार अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारी रोडवेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

कर्मचारियों का कहना है कि महाप्रबंधक हिसार की कथित कर्मचारी विरोधी कार्यशैली, तानाशाहीपूर्ण रवैये तथा लंबे समय से लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने पर भारी रोष व्यक्त किया। वही कल हुई  गेट मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 अक्टूबर की रात्रि से हिसार डिपो में रात्रि ठहराव बंद किया जाएगा तथा 31 अक्टूबर को हिसार डिपो के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने इस फैसले पर फुल चढ़ाने का काम किया।

कर्मचारी नेता अजय दुहन ने कहा कि  पिछले लंबे समय से उनका रात्रि भत्ता लंबित है। इसके अतिरिक्त टीए, ओवरटाइम सहित अन्य वित्तीय देयकों का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने और आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में महाप्रबंधक हिसार के प्रति गहरी नाराजगी है। सांझा संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को अपने जायज वित्तीय हकों के लिए बार-बार संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ रहा है। यदि कर्मचारियों के लंबित भत्तों का भुगतान समय पर किया जाता और उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाता, तो हड़ताल जैसी स्थिति पैदा नहीं होती। 

समिति ने कहा कि आज  31 अक्टूबर की हड़ताल कर्मचारियों के लंबित वित्तीय हकों, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।  कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हिसार डिपो में दो दिनों में 20 से 50 लाख का नुकसान हो रहा है। जिसकी जिम्मेवारी रोडवेज प्रशाशन ओर सरकार की है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!