Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2026 04:31 PM

एन्टी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की हांसी यूनिट ने जिले के गांव चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरपंच ने गांव में स्थित शिकायतकर्ता की दाल मिल की एन.ओ.सी. पर साइन करने के बदले में रिश्वत मांगी...
हिसार: एन्टी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की हांसी यूनिट ने जिले के गांव चौधरीवास के सरपंच अशोक कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरपंच ने गांव में स्थित शिकायतकर्ता की दाल मिल की एन.ओ.सी. पर साइन करने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
ए.सी.बी. को मिली शिकायत अनुसार गांव चौधरीवास में शिकायतकर्ता नवीन की दाल मिल है। नवीन अनुसार दाल मिल की एन. ओ. सी. पर साइन करने के बदले में सरपंच अशोक कुमार 50 हजार रुपए मांग रहा है। ए.सी.बी. ने शिकायत मिलने पर हांसी यूनिट ने इंस्पैक्टर नरेन्द्र के नेतृत्व में छापामार टीम तैयार की। सरपंच अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता नवीन से 50 हजार रुपए लिए तो ए.सी.बी. ने इशारा पाकर उसको दबोच लिया। ए.सी.बी. ने सरपंच अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया है।