हरियाणा में दर्दनाक हादसा...नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2026 08:25 AM

brother and sister died in tractor trolley collision on paonta national highway

जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

यमुनानगर : जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में डेढ़ साल का एक अन्य बच्चा बाल-बाल बच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सुंघ निवासी मुर्शिदा अपनी एक्टिवा पर सवार होकर चार साल के बेटे अरहम, 16 साल की बेटी रानी उर्फ महक और डेढ़ साल के बेटे सिफान के साथ जा रही थी। जब वे जगाधरी में सरस्वती स्कूल के सामने पुरानी लकड़ मंडी कट के पास पहुंचे, तो रेत से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई-बहन रानी उफर् महक और अरहम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में वाहन चला रही मुर्शिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

हालांकि, गनीमत यह रही कि डेढ़ साल का सिफान इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना शहर जगाधरी और बुड़यिा गेट चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!