हरियाणा के कई गांवों में गिरे ओले, इन 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; 40Km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Edited By Harman, Updated: 24 Oct, 2026 03:11 PM

rain accompanied by winds of 40 kmph will occur in 9 districts of haryana

मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।  इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार सुबह झज्जर जिले के बिरोहड़, मालियावास, कालियावास और आसपास के गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

किसानों के अनुसार, बारिश कम समय तक हुई, लेकिन ओले अधिक गिरे। सूखे ओले गिरने से फसलों को कुछ नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का पता खेतों का निरीक्षण करने के बाद ही चल सकेगा। मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे पहले शुक्रवार को चरखी दादरी और रेवाड़ी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे, जबकि पलवल में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!