हरियाणा की छोरी का विश्व में डंका; वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनी मनीषा भनवाला, गांव में खुशी की लहर

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Oct, 2026 02:40 PM

haryana girl shines in the world manisha bhanwala becomes the first indian to w

हरियाणा के जींद जिले के सिवाहा गांव की बेटी और पहलवान मनीषा भनवाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन

जींद : हरियाणा के जींद जिले के सिवाहा गांव की बेटी और पहलवान मनीषा भनवाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच दिया है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में मनीषा ने स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।

59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में मनीषा का सामना अमेरिका की पहलवान एबिगेल नेट से हुआ। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में मनीषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-6 के अंतर से जीत दर्ज की और देश के लिए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले के दौरान मनीषा ने बेहतरीन तकनीक, धैर्य और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

 

PunjabKesari

 

मनीषा के भाई रिंकू ने इस उपलब्धि को भारतीय महिला कुश्ती के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मनीषा की इस जीत से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

मनीषा फिलहाल रोहतक में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में खेल स्कूल निडानी से कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। कड़ी मेहनत और निरंतर संघर्ष के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2022 से 2025 तक लगातार चार वर्षों तक सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

PunjabKesari

मनीषा की सफलता के पीछे संघर्ष और परिवार का साथ भी रहा है। उनके पिता सुरेश का वर्ष 2022 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। ऐसे मुश्किल दौर के बावजूद मनीषा ने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं। अब विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपने परिवार का सपना पूरा किया, बल्कि सिवाहा गांव, जींद और पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है।

मनीषा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय महिला कुश्ती के लिए एक नई प्रेरणा बनकर सामने आई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!