हिसार में सनसनीखेज हत्याकांड, रेलवे स्टेशन पर सिरसा के युवक का मर्डर; वजह होश उड़ा देगी

Edited By Harman, Updated: 24 Oct, 2026 08:40 AM

young man from sirsa was murdered at the railway station in hisar

हिसार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात फुट ओवरब्रिज पर चाकू से हमला कर 18 वर्षीय युवक करण की हत्या कर दी गई। हमले में उसके तीन साथी भी घायल हो गए।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात फुट ओवरब्रिज पर चाकू से हमला कर 18 वर्षीय युवक करण की हत्या कर दी गई। हमले में उसके तीन साथी भी घायल हो गए। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घायलों के सिविल अस्पताल पहुंचने पर कथित हमलावर की पहचान होने के बाद हंगामा होने की भी जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, सिरसा जिले के जोधका गांव निवासी करण करीब 25 साथियों के साथ पैदल सालासर धाम गया था। शुक्रवार को सभी ट्रेन से वापस हिसार पहुंचे थे। यहां से उन्हें सिरसा जाने के लिए गंगानगर एक्सप्रेस पकड़नी थी।

भोंपू बजाने और गाली-गलौज को लेकर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ट्रेन में कुछ युवकों के गाली-गलौज करने पर करण और उसके साथियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और हिसार पहुंचने पर देख लेने की धमकी दी गई। वहीं, एक अन्य जानकारी के अनुसार, भोंपू बजाने को लेकर भी विवाद हुआ था।

 फुट ओवरब्रिज पर चाकू से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हिसार स्टेशन पर उतरने के बाद करण और उसके साथी प्लेटफॉर्म नंबर 2 से प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर जाने वाले फुट ओवरब्रिज पर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक पीछे से आए और चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि करण की छाती और पेट पर चाकू से कई वार किए गए। हमले में उसके तीन साथी भी घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल करण को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने एक महिला के भी घायल होने की बात कही है, हालांकि घायलों की कुल संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। उधर, सिविल अस्पताल में कथित हमलावर को पहचानने के बाद हंगामा होने की बात भी सामने आई है।

फिलहाल, हत्या के पीछे की पूरी वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। फिलहाल मृतक के शव को हिसार के सामान्य हस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। कल मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ओर परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जाएगी । फिलहाल पुलिस पूर्ण मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!