ना राजा ना महाराजा... ये है 15 करोड़ की कीमत वाला 'विधायक'! रोज का खान-पान और रुतबा देख दंग रह जाएंगे आप

Edited By Isha, Updated: 24 Oct, 2026 02:17 PM

haryana animal fair  mla  donkey worth rs 15 crore shines at the fair

हरियाणा में आयोजित पशु मेले में इन दिनों एक खास मेहमान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। यह कोई इंसान या राजनेता नहीं, बल्कि 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत वाला मुर्राह नस्ल का प्रसिद्ध झोटा 'विधायक' है। मेले में आते ही 'विधायक' को देखने के लिए...

डेस्क:  हरियाणा में आयोजित पशु मेले में इन दिनों एक खास मेहमान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। यह कोई इंसान या राजनेता नहीं, बल्कि 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत वाला मुर्राह नस्ल का प्रसिद्ध झोटा 'विधायक' है। मेले में आते ही 'विधायक' को देखने के लिए पशुपालकों और आम जनता की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

'विधायक' केवल अपनी भारी-भरकम कद-काठी और शानदार बनावट के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि इसका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। यह अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजित विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं में रिकॉर्ड 23 बार चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुका है। इसकी कद-काठी, सींगों की बनावट और त्वचा की चमक इसे दूसरी नस्लों से बिल्कुल अलग और आकर्षक बनाती है।


'विधायक' की डाइट और उसकी देखभाल किसी राजा-महाराजा से कम नहीं है। उसके मालिक के अनुसार 'विधायक' की दैनिक खुराक में दूध, देसी घी, काजू, बादाम और अखरोट शामिल हैं। उसे रोजाना कई लीटर शुद्ध दूध के साथ-साथ सूखे मेवे और उच्च गुणवत्ता वाला हरा चारा व दाना दिया जाता है।उसकी सेहत और चमक बनाए रखने के लिए रोजाना घंटों मालिश की जाती है और नियमित रूप से टहलाया जाता है।

पशु मेले में 'विधायक' की खूबसूरती और उसकी नस्ल की मांग को देखते हुए शौकीनों और पशुपालकों ने इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये तक लगा दी है। हालांकि, इसके मालिक का कहना है कि वे इसे किसी भी कीमत पर बेचना नहीं चाहते। 'विधायक' उनके परिवार की शान है और इसके जरिए वे मुर्राह नस्ल के संरक्षण और सुधार को बढ़ावा दे रहे हैं।

मेले में आने वाले लोग न केवल 'विधायक' के साथ सेल्फी ले रहे हैं, बल्कि इसके मालिक से उसकी डाइट, नस्ल संवर्धन और देखभाल के तरीकों के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। हरियाणा की पहचान बन चुकी मुर्राह नस्ल (काला सोना) का यह 'विधायक' एक बार फिर साबित कर रहा है कि हरियाणा के पशुधन का देश भर में कोई मुकाबला नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!