शर्मनाक! 41 घंटे से अंधेरे में तड़पती रही जनता, अधिकारी के बेटे की बर्थ-डे पार्टी के लिए 3 घंटे दी गई स्पेशल बिजली

Edited By Isha, Updated: 24 Oct, 2026 01:58 PM

a special three hour power supply was provided for the official s son s birthd

राज्य में एक तरफ जहां बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले 41 घंटे से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प है और आम जनता आपातकाल जैसे हालात झेलने को मजबूर है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के VIP कल्चर की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है

जींद: राज्य में एक तरफ जहां बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले 41 घंटे से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प है और आम जनता आपातकाल जैसे हालात झेलने को मजबूर है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के VIP कल्चर की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। आम जनता के लिए बिजली का एक-एक बल्ब तरस रहा था, लेकिन एक महिला अधिकारी के बेटे की बर्थ-डे पार्टी को खास बनाने के लिए एक विशेष क्षेत्र में करीब 3 घंटे तक स्पैशल बिजली सप्लाई दी गई।

 मिली जानकारी के अनुसार, सफीदों रोड स्थित एक नामी होटल में विभाग की एक महिला अधिकारी ने अपने बेटे के जन्मदिन का भव्य कार्यक्रम रखा था। इस पार्टी में शहर के कई बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी में कोई खलल न पड़े और मेहमानों को परेशानी न हो, इसके लिए सेक्टर-8 और 9 में शाम करीब 5 बजे से लेकर रात साढ़े 8 बजे तक (लगभग 3 घंटे) स्पैशल बिजली सप्लाई चालू करवाई गई। इस दौरान मौके पर बिजली निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

जैसे ही महिला अधिकारी के बेटे के जन्मदिन का जश्न समाप्त हुआ, रात करीब 8:30 बजे एक बार फिर दोनों सेक्टरों (सेक्टर-8 व 9) की बत्ती गुल कर दी गई। जहां आम जनता पानी और रोशनी के लिए तरस रही थी, वहीं अधिकारी वर्ग के लिए नियमों और हड़ताल को ताक पर रखकर दी गई इस स्पैशल सप्लाई ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है।

रात से ही यह मामला पूरे जिले और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग बिजली विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि जब पूरी जनता 41 घंटे से अंधेरे में है, तब अधिकारियों के निजी जश्न के लिए पावर बैकअप और स्पैशल सप्लाई का इंतजाम कैसे संभव हुआ?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!