Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2026 10:03 AM

रियाणा के जींद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल का शिक्षक शराब के नशे में ही बच्चों को पढ़ाने पहुंच गया।
जींद : हरियाणा के जींद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल का शिक्षक शराब के नशे में ही बच्चों को पढ़ाने पहुंच गया। घटना सफीदों के गांव खरखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की बताई जा रही है। इस दौरान उनकी हालत देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। किसी ने मौके का वीडियो बनाया। सरपंच ने वीडियो उच्च अधिकारियों को भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने सुबह करीब 11:30 बजे ही विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी। गांव के सरपंच ने कहा कि अध्यापक स्कूल से बाहर निकलते समय गेट के पास कई बार स्कूटी से गिरा था। गांव के सरपंच ने मामले की शिकायत सफीदों के एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुरेश मलिक ने बताया कि सरपंच की ओर से शिक्षक की वीडियो उन्हें भेजी गई है। वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरपंच ने मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की निगरानी व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।