जींद : स्टे के बावजूद जमीन का इंतकाल किया दर्ज, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर केस दर्ज

Edited By Harman, Updated: 26 Oct, 2026 10:08 AM

case filed against naib tehsildar kanungo and patwari for registering transfer

जमीन का विवाद एस.डी.एम. और कमिश्नर कोर्ट में लंबित होने तथा इंतकाल दर्ज न करने के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन का इंतकाल दर्ज करने के मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तत्कालीन नायव तहसीलदार, कानूनगो व हलका पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जींद : जमीन का विवाद एस.डी.एम. और कमिश्नर कोर्ट में लंबित होने तथा इंतकाल दर्ज न करने के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन का इंतकाल दर्ज करने के मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तत्कालीन नायव तहसीलदार, कानूनगो व हलका पटवारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला 25 सितम्बर को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में हुई जिला ग्रीवैस कमेटी की बैठक में भी उठाया गया था। इसके बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बाद में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपों की पुष्टि और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कयों पर निर्भर करेगी।

शिकायतकर्ता लाभ सिंह निवासी रजाना खुर्द के अनुसार गांव में 3 भाइयों बादल सिंह, कर्ण सिंह और दलबीर के हिस्से में कुल 33 एकड़ जमीन है। जमीन की खेक्ट और खाता संख्या अलग किए जाने की लेकर विवाद हुआ जिसके बाद कर्णं सिंह के बेटे लाभ सिंह ने आपत्ति जताते हुए मामला अदालत में "पहुंचाया। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इंतकाल दर्ज करने का मामला एस.डी.एम. सफीदों और हिसार के कमिश्नर न्यायालय में लंबित था। कमिश्नर न्यायालय की ओर से इंतकाल दर्ज न करने का स्थगन आदेश भी दिया गया था। इसके बावजूद 9 जुलाई, 2025 को जींद-सफीदों मार्ग के साथ लगती 3 एकड़ जमीन का इंतकाल बादल सिंह के नाम दर्ज कर दिया गया।

आरोप है कि पटवारी ने इसकी ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में भी प्रविष्टि कर दी। लाभ सिंह के अनुसार संबंधित जमीन की खेवट संख्या पहले 285 थी। वर्ष 2024-25 में इसे बदलकर खेवट संख्या 319 और 320 कर दिया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि खेक्ट संख्या 319 बादल सिंह और 320 उनके पिता कर्ण सिंह के नाम बनाई गई। इसी प्रक्रिया और जमीन के इंतकाल को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले में कमिश्नर न्यायालय में अगली सुनवाई 4 नवम्बर और एस. डी. एम. न्यायालय में 11 नवम्बर को निर्धारित है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!