Edited By Harman, Updated: 14 Oct, 2026 11:23 AM

जिले के कस्बे जुलाना की 3 महिलाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रोहतक में तैनात एक सिपाही ने 7 लाख रुपए का चूना लगा दिया।
जींद : जिले के कस्बे जुलाना की 3 महिलाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रोहतक में तैनात एक सिपाही ने 7 लाख रुपए का चूना लगा दिया।
जुलाना थाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सिपाही मूल रूप से जुलाना के गांव गढ़वाली का रहने वाला है। सिपाही ने महिलाओं के साथ यह धोखाधड़ी प्रदेश सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा के नाम पर की। जुलाना निवासी सुकिता, ज्योति और सोनिया ने पुलिस को बताया कि रिंकू पुलिस लाइन रोहतक में बतौर सिपाही है। उसने जून में उन्हें बताया कि वह पूर्व में विधायक अरविन्द शर्मा के पास सिक्योरिटी में लगा हुआ था।
सिक्योरिटी, पी.ए. टीम व विधायक पैसे लेकर सीधे हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सभी विभागों में नौकरी लगवाते हैं। नौकरी लगवाने की एवज में तीनों को 7 लाख रुपए देने होंगे। तीनों से रिंकू ने कुछ राशि गुगल पे, फोन पे व कुछ राशि बैंक खाता में डलवा ली। रिंकू ने 16 जुलाई 2026 तक आंगनबाड़ी में नियुक्ति होने की बात कही। जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने रिंकू से जब भी नौकरी व पैसों के बारे पूछताछ की तो वह बहानेबाजी करता रहा। जुलाना थाना पुलिस ने तीनों महिलाओं की शिकायत पर रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।