60KM की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं, आएगा आंधी-तूफान और कड़केगी बिजली...हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, लोग रहें सावधान

Edited By Harman, Updated: 10 Oct, 2026 11:39 AM

60 km speed wind and storm alert in haryana

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को पूर्वानुमान लगाया कि हरियाणा में 10 से 12 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।  आईएमडी ने आज सुबह जारी अपने बुलेटिन में 10...

हरियाणा डेस्क : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को पूर्वानुमान लगाया कि हरियाणा में 10 से 12 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।  आईएमडी ने आज सुबह जारी अपने बुलेटिन में 10 से 15 अक्टूबर के बीच हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया है, जिससे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रुक-रुक कर मौसम में बदलाव का अनुमान है। बुलेटिन के अनुसार, 10-12 अक्टूबर के दौरान हरियाणा में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा (झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रतिघंटा) की रफ़्तार से हवा चलने के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है।       

हरियाणा  में 10 और 11 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश, 12 अक्टूबर को छिटपुट बारिश और 13-16 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सकुर्लेशन) की पहचान की। 

मौसम विभाग की कृषि-मौसम सलाह में आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं से बचाव के उपाय सुझाए गए, खासकर कटी हुई फसलों और बागवानी वाली फसलों के लिए। आईएमडी ने सलाह दी, 'कटी हुई फसल को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं या खेतों में ही तिरपाल से ढक दें।' विभाग ने कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने और तेज़ हवाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सब्ज़यिों, छोटे फलों के पौधों और फल देने वाले पौधों को यांत्रिक सहारा देने की भी सलाह दी। किसानों के लिए फसल कटाई और खरीद के मौजूदा मौसम में खास तौर पर अहम है, क्योंकि बारिश और तेज़ हवाओं से कटी हुई फसल को संभालने, लाने-ले जाने और स्टोर करने में दिक्कतें आ सकती हैं।       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!