भूपेंद्र हुड्डा को राहत मिलेगी या नहीं? आज हरियाणा कैबिनेट बैठक में 27.17 लाख के पीनल रेंट पर बड़ा फैसला संभव

Edited By Harman, Updated: 10 Oct, 2026 08:35 AM

cabinet meeting today decision on waiving 27 17 lakh penal rent of hooda

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी का 27 लाख 17 हजार रुपए पीनल रैंट माफ करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी का 27 लाख 17 हजार रुपए पीनल रैंट माफ करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह के 38 लाख रुपए से अधिक के बकाया पीनल रैंट की माफी का मामला भी बैठक में रखा जा सकता है।

हुड्डा की कोठी का पीनल रैंट अगस्त 2024 से वर्ष 2025 के अंत तक सरकारी आवास में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने के कारण लगा है। उस समय उनके पास नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं था। उन्होंने सरकार से पीनल रैंट माफ करने का अनुरोध किया था जिसके बाद इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की गई। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले भी कैबिनेट बैठक में लाया गया था लेकिन 3 मंत्रियों की आपत्ति के बाद इसे टाल दिया गया था। अब इसे दोबारा कैबिनेट के समक्ष रखा जा रहा है।

वर्ष 2019 में हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री के बराबर रैंक के आधार पर चंडीगढ़ के सैक्टर-7 स्थित कोठी नंबर 70 अलॉट की गई थी। इससे पहले वर्ष 2014 से 2019 तक वह सैक्टर 3 स्थित एम.एल.ए. फ्लैट में रहते थे। नियम अनुसार अक्तूबर 2024 में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद हुड्डा को 15 दिन के भीतर कोठी खाली करनी थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

जानें क्या हैं पीनल रैंट के नियम

हरियाणा लोक निर्माण विभाग के नियमानुसार नई सरकार बनने के बाद मंत्री या विधायक को 15 दिन के भीतर सरकारी आवास खाली करना होता है। निर्धारित समय में आवास खाली नहीं करने पर पीनल रेंट लगाया जाता है। नियमों अनुसार पहले महीने में सामान्य किराए का 50 गुना, दूसरे महीने में 100 गुना और तीसरे महीने में 200 गुना किराया वसूलने का प्रावधान है। इसके बाद भी आवास खाली नहीं होने पर चौथे महीने से 400 गुना किराया वसूला जाता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!