Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Oct, 2026 09:25 PM

हरियाणा और पूरे देश के लिए वास्तव में एक बेहद गर्व और खुशखबरी भरी खबर सामने आई
जींद : हरियाणा और पूरे देश के लिए वास्तव में एक बेहद गर्व और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। यहां जींद जिले के गांव बधाना की बेटी डॉ. रेखा ने विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर वैश्विक स्तर पर जींद का नाम रोशन किया है।
बता दें कि डॉ. रेखा ने विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डॉ. रेखा को अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में शामिल किया गया है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और प्रसिद्ध पब्लिशर एल्सेवियर द्वारा संयुक्त रूप से जारी की जाने वाली दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना एक असाधारण उपलब्धि है।
विज्ञान और अनुसंधान (Research) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। ग्रामीण अंचल (गांव बधाना) से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना न केवल जींद बल्कि पूरे हरियाणा की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)