जींद रियासत की रानी और पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज ,जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 10 Oct, 2026 10:09 AM

case of fraud filed against the queen and daughter of the princely state jind

जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर और उनकी पुत्रवधू फ्रॉड के केस में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

जींद : जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर और उनकी पुत्रवधू फ्रॉड के केस में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस संबंध में केस भी दर्ज कर लिया गया है जिसमें दोनों के साथ नगर परिषद के सचिव, पटवारी और ठेकेदार को भी नामजद किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के वकील अभिमन्यु चौधरी ने यह केस दर्ज करवाया है।

वकील ने बताया कि जींद के अपोलो रोड पर करीब 10 एकड़ जमीन पर उनका कब्जा है। रानी इंद्रजीत कौर, उनकी पुत्रवधू हरसिमरन कौर ने नगर परिषद सचिव, पटवारी व ठेकेदार आदि के साथ मिलकर इस जमीन को हड़पने का प्रयास किया। फर्जी दस्तावेज तैयार कर तहसील में 2 बार जमीन की रजिस्ट्री करवाने की कोशिश भी की गई लेकिन नहीं हो सकी। वहीं रानी इंद्रजीत कौर ने कहा कि जमीन हमारी है और यह तकनीकी गलती थी। जमीन हड़पने के लिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने के आरोप पूरी तरह गलत हैं। 

जींद की रामबीर कॉलोनी निवासी वकील अभिमन्यु ने भू-अभिलेख रिकॉर्ड (डिजिटल डाटा) में गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाया है। अभिमन्यु अनुसार उनके दादा बलदेव सिंह ने साल 1965 में 50 कनाल 2 मरला का फार्म हाऊस खरीदा था। जब हरियाणा सरकार की आधिकारिक वैबसाइट पर अपनी जमीन की 9 प्रॉपर्टी आई.डी. और डिजिटल रिकॉर्ड (नक्शा) चैक किया तो उनकी जमीन के असली खसरा नंबर 65/58 की जगह जबरन खसरा नंबर 65/13 डाल दिया गया। उनकी 50 कनाल 2 मरला जमीन के रकबे को घटाकर कागजों में सिर्फ 18 कनाल 15 मरला ही कर दिया गया और जमीन की लोकेशन भी बदल दी गई।

रानी इंद्रजीत कौर (65) ने कहा कि एक साथ लगती 2 प्रॉपर्टी है। खसरा नंबर 65 शिकायतकर्ता और 64 हमारा है। हमने कमेटी में खसरा नंबर 64 की आई.डी. के लिए आवेदन किया था। सैटेलाइट से फोटो लेते समय सिस्टम ने 65 की लोकेशन उठा ली जिससे एन.ए. के नाम दर्ज शिकायतकर्ता की प्रॉपर्टी की आई.डी. हमारे नाम चढ़ गई। डी. सी. ने उसे फिर से एन.ए. कर दिया है। उन्होंने जमीन की दोबारा पैमाइश होने तक जमीन का स्टेट्स यथावत रखने के आदेश दिए थे। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप झूठे है। इस तरह की एफ.आई.आर. से हम डरते नहीं। वहीं थाना शहर के प्रभारी इंस्पैक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!