Haryana में मौसम का यू-टर्न: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी.... गिरेगा तापमान

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2026 03:37 PM

a u turn in the weather in haryana due to an active western disturbance

हरियाणा में बुधवार देर रात से मौसम बदलने के आसार हैं। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 अक्तूबर को प्रदेश के 10 उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ...

हिसार:  हरियाणा में बुधवार देर रात से मौसम बदलने के आसार हैं। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 अक्तूबर को प्रदेश के 10 उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की भी आशंका है।

शेष 13 जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है जबकि 17 अक्तूबर के बाद उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर कोहरे का प्रभाव भी दिख सकता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। 15-16 अक्तूबर को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश की संभावना अधिक है। शेष हरियाणा और एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश और तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!