Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2026 09:35 AM

सदर थाना क्षेत्र में कंगनपुर रोड स्थित दशमेश नगर में बुधवार को दम्पति के शव मिले। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश (45) और उसकी पत्नी सिलोचना (42) हुई है। जानकारी अनुसार चंद्रप्रकाश ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से वार किया
सिरसा: सदर थाना क्षेत्र में कंगनपुर रोड स्थित दशमेश नगर में बुधवार को दम्पति के शव मिले। मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश (45) और उसकी पत्नी सिलोचना (42) हुई है। जानकारी अनुसार चंद्रप्रकाश ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चंद्रप्रकाश का शव घर के अंदर एक कमरे में फंदे पर लटका मिला।
पड़ोसियों अनुसार चंद्रप्रकाश मिस्त्री था। पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर अक्सर कहासुनीहोती रहती थी। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। चंद्रप्रकाश पत्नी सिलोचना को घर के अंदर ले गया था। बताया गया है कि शाम को पड़ोसियों ने घर में बने कमरे की खिड़की की जाली से चंद्रप्रकाश का शव फंदे पर लटका देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो घर में सिलोचना का शव भी मिला। घटनास्थल पर पुलिस को डंडा भी मिला है। कीर्तिनगर चौकी पुलिस, सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।