Delhi-Mumbai Expressway- बस के पीछे जा घुसी कार के उड़ गए परखच्चे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Oct, 2026 09:51 AM

car rammed into the bus and was completely mangled on delhi mumbai expressway

गुरुवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव धुनेला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार आगे चल रही बस के पीछे इतनी जोरदार टक्कर मारते हुए अंदर जा घुसी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव धुनेला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार आगे चल रही बस के पीछे इतनी जोरदार टक्कर मारते हुए अंदर जा घुसी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में कार सवार दंपति और उनकी बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

घटना अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। सभी को सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को पहले सोहना के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर में रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे में सुरक्षित बची मृतक दंपति की एक मासूम बेटी को भोंडसी थाना पुलिस ने अपनी देखरेख में सुरक्षित बैठाया हुआ है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की हर पहलू से गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!