अवैध वसूली के लिए कैब ड्राइवर ने युवती को कैब में बनाया बंधक, घर में भी जबरन घुसने का किया प्रयास

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Oct, 2026 10:08 AM

uber driver harras a woman passenger for recovery illegal fare

Uber कैब से दिल्ली एयरपोर्ट से गुड़गांव आई युवती को ड्राइवर द्वारा अवैध वसूली के लिए बंधक बनाने और उसे हरास करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ड्राइवर उससे जबरन अधिक किराया वसूलने के लिए दबाव बना रहा था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): Uber कैब से दिल्ली एयरपोर्ट से गुड़गांव आई युवती को ड्राइवर द्वारा अवैध वसूली के लिए बंधक बनाने और उसे हरास करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ड्राइवर उससे जबरन अधिक किराया वसूलने के लिए दबाव बना रहा था। रुपए नहीं देने पर उसने न केवल उसका कैब में मौजूद सामान देने से इंकार कर दिया और लगभग उसे बंधक बना लिया। किसी तरह मामले को शांत कर वह अपने घर के अंदर गई तो आरोपी ने उनके घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। अपने इस अनुभव को युवती ने सोशल मीडिया पर सांझा किया जिसके बाद Uber की तरफ से कार्रवाई के नाम पर ड्राइवर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया। वहीं, मामले में संज्ञान लेते हुए गुड़गांव पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए बताया कि उसने सुबह करीब सवा चार बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -3 से गुड़गांव आने के लिए Uber कैब बुक की थी। इस बुकिंग में उन्हें 625 रुपए किराया दिखाया गया। जब वह 20 मिनट का सफर तय करके गुड़गांव पहुंची तो यहां कैब ड्राइवर उनसे 1479 रुपए की मांग करने लगा। युवती ने मना किया तो आरोपी उन्हें rapido एप के किराए का स्क्रीन शॉट दिखाने लगा। युवती ने जब उसे बताया कि वह Uber से कैब बुक करके यहां आई है और वह अपने मोबाइल एप में दिखाए गए किराए का ही भुगतान करेगी तो कैब ड्राइवर भड़क गया और युवती को भला-बुरा कहने लगा। आरोप है कि युवती जब कैब से सामान उतारने लगी तो आरोपी कैब ड्राइवर ने गाड़ी को लॉक कर दिया और उन्हें सामान नहीं उतारने दिया। आरोपी ने उन्हें काफी देर तक हरास करने के साथ ही कैब में बंधक भी बना लिया।

 

आरोप है कि ड्राइवर ने उनकी बाजू पकड़ी और उन्हें अगली सीट की खिड़की से अंदर धक्का दे दिया और सामान उतारने से इंकार कर दिया। मजबूरन युवती को ड्राइवर के कहे अनुसार रुपयों का भुगतान करना पड़ा। किसी तरह वह स्थिति को संभालने के बाद अपने घर के अंदर जाने लगी तो कैब ड्राइवर जबरन उनके घर के अंदर प्रवेश करने लगा। युवती ने अपने घर के अंदर प्रवेश करके गेट बंद कर लिया, लेकिन आरोपी उनके घर के गेट को जोर-जोर से पीटने लगा और अंदर प्रवेश करने का प्रयास करता रहा।  युवती ने आरोप लगाया कि उसने Uber की ऐप के जरिए अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में युवती ने इस बारे में सोशल मीडिया के जरिए शिकायत दर्ज की। इस पर प्रतिक्रिया करते हुए Uber ने युवती को ड्राइवर पर कार्रवाई के नाम पर उसका अकाउंट ब्लॉक करने की बात कही। वहीं, मामले की जानकारी जब गुड़गांव पुलिस को मिली तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने युवती से संपर्क करना शुरू कर दिया है ताकि युवती के बयान दर्ज कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!