जमीन के विवाद में परिवार को बेहरमी से पीटा, पांच को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Oct, 2026 09:18 PM

family beaten by miscreants in land dispute in gurgaon

जमीन के विवाद में परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खेतों में खंभा लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया। परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): जमीन के विवाद में परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खेतों में खंभा लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया। परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही फर्रूखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान दलबीर उर्फ बाज निवासी गांव गागटान, जिला झज्जर, रोहित निवासी गांव बापड़ौदा, जिला झज्जर, हरेन्द्र निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर, आशु निवासी गांव आसौदा, जिला झज्जर व परमजीत निवासी गांव कासंडा, जिला झज्जर के रूप में हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक अन्य आरोपी दिनेश ने शिकायतकर्ता से वर्ष-2018 में जमीन खरीदी थी, जिसका उसको कब्जा नहीं मिल रहा था। इसके बाद उक्त आरोपी जमीन का कब्जा लेने के लिए अपने अन्य व उपरोक्त साथी आरोपियों के साथ इकट्ठा होकर गया और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।

 

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने फरुखनगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि यह तथा इसका भाई अपने परिवार सहित गांव पातली में खेतों में काम कर रहा था, तभी वहां पर गाड़ियों में सवार होकर कुछ व्यक्ति आए तथा पोल गाढ़ने लगे। जब इन्होंने उन व्यक्तियों को पोल गाड़ने से मना किया तो उन्होंने इनके साथ लाठी डंडो, रॉड से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!