मैरिज हॉल में काम कर रहे वेल्डर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Oct, 2026 07:11 PM

welder dead in suspect circumstances during work in party lawn

सेक्टर-77 में निर्माणाधीन मैरिज हॉल में वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करंट लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-77 में निर्माणाधीन मैरिज हॉल में वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करंट लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टरों ने विसरा सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। खेड़कीदौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गंगचोली गांव निवासी 25 वर्षीय फिरोज के रूप में हुई है। वह अपने साथी दिलशाद के साथ सेक्टर-77 में निर्माणाधीन मैरिज हॉल में वेल्डिंग का काम कर रहा था। दो दिन पहले ही इस मैरिज हॉल में काम करने पहुंचे थे। साथी दिलशाद ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह सीढ़ी पर चढ़कर वेल्डिंग कर रहा था। दो कदम पीछे फिरोज फैब्रिक शीट पकड़कर खड़ा था। इसी दौरान उसे अचानक झटका लगा। फिरोज ने करंट लगने की बात कही और उसके बाद बेहोश हो गया। दिलशाद अन्य लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि शरीर पर करंट लगने का कोई बाहरी निशान नहीं मिला है। फिलहाल मौत संदिग्ध लग रही है। कारणों का पता लगाने के लिए विसरा और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!