Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Oct, 2026 08:54 PM

जन्मदिन की एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट व हुड़दंग के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी सात आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों...
गुड़गांव, (ब्यूरो): जन्मदिन की एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट व हुड़दंग के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल सभी सात आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों के निवासी शामिल हैं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को एक पीड़ित व्यक्ति ने थाना बजघेड़ा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने दोस्त के साथ ग्लोबल रेसिडेंसी, 40 फूटा रोड पर आयोजित एक बर्थडे पार्टी में गया हुआ था। वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गंभीर रूप से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बजघेड़ा थाना पुलिस की टीम शुक्रवार को वारदात में शामिल सात आरोपियों को क्षेत्र से काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय राहुल,21 वर्षीय शिवम दुबे,22 वर्षीय योगेश कुमार,21 वर्षीय निखिल,28 वर्षीय नवीन,29 वर्षीय विपिन और जिंतेंद्र के रूप में हुई। पुलिस हिरासत में ली गई आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि पार्टी के दौरान शिकायकर्ता और आरोपियों के बीच अत्यधिक शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पीड़ित और उसके साथी के साथ जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए।