Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Sep, 2026 05:36 PM

: यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाली 80 हजार की बाइक आज गुड़गांव पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने इस बाइक की जांच की ताे पाया कि बाइक पर 10 लाख 30 हजार रुपए के 126 चालान बकाया थे।
गुड़गांव, (ब्यूरो): यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाली 80 हजार की बाइक आज गुड़गांव पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने इस बाइक की जांच की ताे पाया कि बाइक पर 10 लाख 30 हजार रुपए के 126 चालान बकाया थे। मौके पर ही चालान का भुगतान न करने पर पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस प्रवक्ता की मानें तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान जोनल अधिकारी उद्योग विहार एएसआई मनोज की टीम ने बाइक को रोककर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था, परंतु चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 126 चालान लंबित हैं, जिनकी कुल जुर्माना राशि 10,30,000 रुपये है। इनमें अधिकांश चालान बिना हेल्मेट, बिना पॉल्यूशन तथा बिना नंबर प्लेट सहित अन्य नियमों का उल्लघंन करने के हैं। लंबित चालानों के कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।
गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात अद्यतन रखें तथा लंबित चालानों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का पालन आपकी एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।