देर रात को ढील के बाद फिर सील किए बॉर्डर, पुलिस जांच के कारण लग रहा जाम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Oct, 2026 12:43 PM

delhi borders sealed again after late night relaxation

कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव से लगते सभी बॉर्डर को सील किया है। जिन वाहनों में संदेह है कि प्रदर्शनकारी दिल्ली कूंच कर सकते हैं उन वाहनों को रोककर जांच की जा रही है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गुड़गांव से लगते सभी बॉर्डर को सील किया है। जिन वाहनों में संदेह है कि प्रदर्शनकारी दिल्ली कूंच कर सकते हैं उन वाहनों को रोककर जांच की जा रही है। यही कारण है कि शनिवार देर शाम से ही पूरा शहर जाम से जूझ रहा है। देर रात तक जहां सरहोल बॉर्डर, आया नगर बॉर्डर सहित कापसहेड़ा, पालम विहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा रहा और वाहन चालक जाम से जूझते रहे। वहीं, देर रात को दिल्ली पुलिए ने थोड़ी ढील दी और वाहनों को बेरिकेड हटा कर वाहनों को दिल्ली जाने दिया। ऐसे में लोगों को जाम से राहत मिल गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

 

वहीं, सुबह 8 बजे तक तो दिल्ली में वाहनों का प्रवेश बेझिझक हो रहा था, लेकिन 8 बजे के बाद एक बार फिर दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने बॉर्डर पर मोर्चा संभाल लिया और बेरिकेड लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। वाहनों को जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाने लगा। पुलिस द्वारा उन वाहनों को रोककर जांच की जा रही थी जिनमें प्रदर्शनकारियों के किसी न किसी रूप में दिल्ली जाने की संभावना थी। हालांकि आज महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी सरकारी संस्थान बंद रहे जिसके कारण वाहनों का दबाव कम रहा, लेकिन दिल्ली बॉर्डर के आसपास कुछ ही दूरी तक वाहनों को जाम से जूझना पड़ा। सुबह सख्त जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने दोपहर होने तक एक बार फिर ढील दी और बेरिकेड कम कर दिए, लेकिन पूरी तरह से नहीं हटाए। ऐसे में वाहन रेंगते हुए दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे। फिलहाल दिल्ली बॉर्डर के आसपास करीब 500 मीटर तक का ही जाम लगा रहा। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!