गृहमंत्री के गुड़गांव दौरे ने निकाले वाहन चालकों के पसीने, जाम से हुए बेहाल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Oct, 2026 03:59 PM

home minister visit to gurgaon causes traffic jams motorists face inconvenience

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गुड़गांव दौरे ने बुधवार को वाहन चालकों के पसीने निकाल दिए। गुड़गांव में वाहन चालकों को बुधवार सुबह से ही जाम से जूझना पड़ा। वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक पुलिस आज सड़कों पर मुस्तैद रही।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गुड़गांव दौरे ने बुधवार को वाहन चालकों के पसीने निकाल दिए। गुड़गांव में वाहन चालकों को बुधवार सुबह से ही जाम से जूझना पड़ा। वीआईपी मूवमेंट के चलते ट्रैफिक पुलिस आज सड़कों पर मुस्तैद रही। यह मुस्तैदी आम जनता के लिए नहीं बल्कि वीआईपी के लिए रास्ता खाली करवाने को लेकर रही। ऐसे में सुबह आठ बजे से ही गुड़गांव से लेकर दिल्ली तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

गुड़गांव में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा हरियाणा की प्रभारी स्मृति इरानी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता सहित भाजपा के कई शीर्ष नेतृत्व की सेवा ज्योति यात्रा को लेकर मूवमेंट रही। ऐसे में इन सभी काफिलों को निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने  आम जनता का रास्ता रोक दिया और पूरा गुड़गांव इसके कारण जाम हो गया। दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर भी वाहन चालक जाम से जूझते नजर आए। कुछ स्थानों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद रहे। ऐसे में जाम में फंसे वाहन चालक गलत दिशा में ही अपने वाहनों को मोड़कर दूसरे रास्तों की तरफ जाने लगे जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। कार्यक्रम स्थल लेजर वैली ग्राउंड के पास जाने रास्तों पर सबसे अधिक जाम लगा रहा। 

 

PunjabKesari

 

इफको चौक फ्लाईओवर के नीचे से लेजरवैली वैली ग्राउंड की तरफ जाने वाले यूटर्न पर पुलिसकर्मी नदारद रहे जिसके कारण वाहन चालक गलत दिशा में गुजरने लगे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि गुड़गांव में ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे और जाम की स्थिति नहीं बनी, लेकिन हालात इसके विपरीत रहे। इस जाम में लेजरवैली ग्राउंड जाने वाले मोड़ के पास दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस को भी जाम से जूझना पड़ा। यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित अन्य पुलिसकर्मी तो मौजूद थे, लेकिन ज्यादातर पुलिसकर्मियों को लोगों को जाम से हाे रही परेशानी से कोई लेना देना नहीं था। यह सभी पुलिसकर्मी केवल वीआईपी मूवमेंट को संभालने के लिए ही तैनात किए गए थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!