पुलिस ने 45 लाख के 165 मोबाइल बरामद कर असल मालिकों तक पहुंचाए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Oct, 2026 07:30 PM

police recovered 165 lost mobile and handover to their owner

साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने सितंबर 2026 के दौरान CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं पुलिस की तकनीकी सहायता से कुल 165 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने सितंबर 2026 के दौरान CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं पुलिस की तकनीकी सहायता से कुल 165 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है। पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए इन मोबाइल फोन्स को उनके असल मालिकों को लौटाए गए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

डीसीपी वेस्ट वाई.बी.आर. शशि शेखर के नेतृत्व में साइबर सेल वेस्ट की टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतों एवं सूचनाओं पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साइबर सेल वेस्ट ने जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक कुल 1,073 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। वहीं, केवल सितंबर माह में 165 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्यवाही गुरुग्राम पुलिस की तकनीकी दक्षता, तत्परता और आमजन की सहायता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

डीसीपी ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन लोगों के दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लोग मोबाइल फोन के माध्यम से अपने आवश्यक कार्य करते हैं तथा इसमें अपने जरूरी दस्तावेज, व्यक्तिगत जानकारी और महत्वपूर्ण संपर्क भी सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन गुम होने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आमजन की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन को तलाशने और बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य में CEIR पोर्टल तथा पुलिस की तकनीकी सहायता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

CEIR पोर्टल दूरसंचार विभाग की एक नागरिक-केंद्रित सुविधा है, जिसके माध्यम से मोबाइल फोन के IMEI (International Mobile Equipment Identity) नंबर के आधार पर गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने तथा उसकी पहचान से संबंधित प्रक्रिया में सहायता मिलती है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार गुरुग्राम पुलिस के चारों जोनों—पूर्व, पश्चिम, दक्षिण एवं मानेसर की साइबर सेल टीमों द्वारा आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन की तलाशकर उन्हें बरामद करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। CEIR पोर्टल और पुलिस की तकनीकी सहायता के माध्यम से मोबाइल फोन की पहचान कर उन्हें तलाशने की कार्यवाही की जाती है। मोबाइल फोन बरामद होने पर संबंधित व्यक्ति को सूचित करके उसका फोन वापस लौटाया जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!