फॉलोअर्स बढ़ाने के जुनून ने एक व्यक्ति को पहुंचाया सलाखों के पीछे, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर वीडियो बनाई, सोशल मीडिया पर की वायरल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Sep, 2026 05:58 PM

man arrested for create for false allegation on police personal

फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज प्राप्त कर कमाई करने के जुनून ने एक व्यक्ति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक जांच के दौरान पुलिस से ही भिड़ गया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल...

गुड़गांव, (ब्यूरो): फॉलोअर्स बढ़ाने और सोशल मीडिया पर अधिक व्यूज प्राप्त कर कमाई करने के जुनून ने एक व्यक्ति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक जांच के दौरान पुलिस से ही भिड़ गया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला कर्मचारी ने आरोपी युवक के खिलाफ भोंडसी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को तुरंत ही जमानत देकर छोड़ दिया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दरअसल, 17 अगस्त की रात को घामडोज टोल प्लाजा पर देर रात करीब एक बजे पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक को जांच के लिए रोका। इस दौरान बाइक पर व्यक्ति के साथ दो महिलाएं भी बैठी हुई थी। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोककर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन युवक ने कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए। बल्कि अपनी बाइक को दूर खड़ा कर वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बहस करने लगा। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को दूसरे वाहनों की जांच करने से भी रोका गया। इसकी वीडियो बनाकर व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 

 

यह वीडियो जब उन पुलिसकर्मियों तक पहुंची जो नाके पर जांच कर रहे थे और जिस महिला पुलिसकर्मी को वीडियो में दिखाया गया था तो महिला पुलिसकर्मी ने 24 सितंबर को भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अमन निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार बेगमपुर खटोला, गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी को मामले की जांच में शामिल कर लिया गया। 

 

प्रारंभिक तौर की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाने के लिए ही वीडियो बनाई थी। ताकि सोशल मीडिया से उसे अधिक कमाई हो सके। उसके द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप झूठे थे। जब उसे इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज होने की सूचना मिली तो उसने सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो को भी डिलीट कर दिया था। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को मामले की जांच में शामिल कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!