सुरक्षा घेरा तोड़कर एयरफोर्स स्टेशन में घुसा व्यक्ति, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2026 09:36 PM

man arrested for entering in airforce station without permission

एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा घेरे में सेंध लगाकर स्टेशन में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यहां सुरक्षा में तैनात एयरफोर्स अधिकारियों ने व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा घेरे में सेंध लगाकर स्टेशन में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यहां सुरक्षा में तैनात एयरफोर्स अधिकारियों ने व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया। इसकी सूचना सुशांत लोक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने धारा 329(3) भारतीय न्याय संहिता व अधिकारिता गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, एयरफोर्स स्टेशन फरीदाबाद रोड के विंग कमांडर एवं चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफियर अंसुया पठानिया ने शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को एयरफोर्स स्टेशन कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश करते देखा। वह छिपते हुए स्टेशन के अंदर तक आ गया। इसे टीम ने काबू कर लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान प्रकाश एडी के रूप में हुई। उसे पकड़कर एयरफोर्स अधिकारियों के पास ले जाया गया जिससे पूछताछ के बाद भी वह कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

 

आपको बता दें कि फरीदाबाद रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन राडार सेंटर है। अरावली के बीच बसे इस राडार सेंटर में आम आदमी का प्रवेश वर्जित है। ऐसे में यहां एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारी गश्त करते हुए पूरे इलाके में नजर बनाए रखते हैं ताकि देश की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!