बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, रेकी के बाद तोड़ा घर का ताला, लाखों के गहने व विदेशी मुद्रा चोरी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2026 08:41 PM

thief stolen gold and diamond article from lock house in gurgaon

सरस्वती विहार इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, विदेशी मुद्रा और बाइक पर चोरी की गई। पीड़ित परिवार जब घर वापस लौटा, तो मकान के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सरस्वती विहार इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, विदेशी मुद्रा और बाइक पर चोरी की गई। पीड़ित परिवार जब घर वापस लौटा, तो मकान के ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-29 पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 305 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

गांव चक्करपुर निवासी महिला ममता रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 से 17 सितंबर 2026 के बीच किसी काम से अपने घर पर ताला लगाकर बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान की रेकी कर घर का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने पूरे घर के अलमारियों और लॉकरों की छानबीन की और घर में रखे कीमती सामान, आभूषण तथा वाहन चोरी कर फरार हो गए। 17 सितंबर को जब पीड़िता वापस लौटीं, तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा देख उनके होश उड़ गए।

 

पीड़िता के अनुसार अज्ञात चोर घर के अंदर से भारी मात्रा में कीमती सामान समेट कर ले गए हैं, जिनमें सोने का नेकलेस सेट, सोने की रिंग , हीरे का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, घर में रखी विदेशी मुद्रा, ब्रेसलेट और महंगी ब्रांडेड घड़ी, मकान के परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!