नौकरी छूटी तो घर खर्च चलाने के लिए मंदिर से चोरी किए चांदी के छत्र, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2026 09:06 PM

man stolen silver article from tample after loss his job

गांव झांझरोला खेड़ा स्थित श्याम बाबा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन चांदी के छत्र बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गांव कालियावास निवासी अमित कुमार (42)...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव झांझरोला खेड़ा स्थित श्याम बाबा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन चांदी के छत्र बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गांव कालियावास निवासी अमित कुमार (42) के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले एक कंपनी में काम करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद वह परेशान रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक, इसी परेशानी के दौरान उसने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीनों चांदी के छत्र बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

 

आपको बता दें कि 20 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने श्याम बाबा मंदिर से चांदी के छत्र चोरी कर लिए थे। इस संबंध में 21 सितंबर को शिकायत मिलने पर थाना फर्रूखनगर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच करते हुए फर्रखनगर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की और 22 सितंबर को झांझरोला खेड़ा मोड़ से आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!