Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Sep, 2026 01:29 PM

आवासीय प्रोजेक्ट की योजना बनाकर लोगों से निवेश करा कर ठगी करने का मामला सामने आया है। जब निवेशकों ने बताए गए प्रोजेक्ट के स्थान पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि यह प्रोजेक्ट पिछले 12 साल से केवल कागजों में ही चल रहा है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): आवासीय प्रोजेक्ट की योजना बनाकर लोगों से निवेश करा कर ठगी करने का मामला सामने आया है। जब निवेशकों ने बताए गए प्रोजेक्ट के स्थान पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि यह प्रोजेक्ट पिछले 12 साल से केवल कागजों में ही चल रहा है। इस पर निवेशकों ने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने उल्टा निवेशकों को धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत बादशाहपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी 406, 420, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पिता नत्थू राम ने महालक्ष्मी ग्रुप्स के भिवाड़ी राजस्थान स्थित महालक्ष्मी वैली प्रोजेक्ट में साल 2013 में 100 गज का प्लॉट खरीदा था। इसकी सभी डील महालक्ष्मी ग्रुप्स के सोहना रोड सेक्टर-48 स्थित विपुल ट्रेड टावर में हुई थी। निवेश के वक्त उनके पिता को बताया गया था कि इसमें निवेश करने पर सुनिश्चित रिटर्न भी मिलेगा। इस पर दिसंबर 2013 में उनके पिता ने प्लॉट बुकिंग के लिए चेक के माध्यम से 72 हजार रुपए व जनवर 2014 में भी चेक के माध्यम से 4 लाख 68 हजार रुपए देकर एग्रीमेंट किया था। इस पर महालक्ष्मी ग्रुप की तरफ से उन्हें अलॉटमेंट लेटर व नोटरीकृत एग्रीमेंट दिया गया। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2015 को उनके पिता नत्थू राम का देहांत हो गया, जिसके उपरांत कृष्ण कुमार महालक्ष्मी ग्रुप के भिवाड़ी स्थित प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचे, तो वहां ऐसा कोई प्रोजेक्ट मौजूद ही नहीं मिला। जब कृष्ण कुमार ने महालक्ष्मी ग्रुप के अधिकरियों से बात की और उनके पिता द्वारा निवेश किए गए 5,40,000 रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया और जान से मारने व गंभीर चोट पहुंचाने की धमकियां दी।
इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने लंबे समय तक जांच करने के बाद अब शिकायत के आधार पर नरेश कुमार डागर पुत्र नफे सिंह अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता/पार्टनर, मैसर्स महालक्ष्मी वैली (महालक्ष्मी ग्रुप्स), राज प्रभाकर (एग्जीक्यूटिव) निवासी डिस्ट्रिक्ट सेंटर, जनकपुरी दिल्ली व राजीव / राजी (एग्जीक्यूटिव) सेल्स ऑफिस निवासी विपुल ट्रेड सेंटर, सोहना रोड, गुरुग्राम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।