ओलिंपियन मुक्केबाज व DSP जयभगवान की बढ़ीं मुश्किलें,  कोर्ट ने जारी किया नोटिस...जानिए वजह

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2026 02:16 PM

trouble mounts for olympian boxer and dsp jai bhagwan

भिवानी जिले के सिवानी में स्थित अस्पताल में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में ओलिंपियन बॉक्सर और वर्तमान में टोहाना (फतेहाबाद) में तैनात DSP जयभगवान की कानूनी अड़चनें बढ़ गई हैं। सिवानी की SDJM कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट

भिवानी/सिवानी: भिवानी जिले के सिवानी में स्थित अस्पताल में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में ओलिंपियन बॉक्सर और वर्तमान में टोहाना (फतेहाबाद) में तैनात DSP जयभगवान की कानूनी अड़चनें बढ़ गई हैं। सिवानी की SDJM कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर संज्ञान लेते हुए DSP जयभगवान को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, अदालत ने भिवानी के एसपी  यंक मिश्रा से भी घटना की परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी।

गाड़ी हटाने पर हुआ था विवाद, CCTV फुटेज भी आया था सामने
घटना पिछले साल 6 मई की है, जब सिवानी के श्री कृष्ण प्रणामी अस्पताल में गांव रूपाणा निवासी नवरत्न सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात थे।पानी का टैंकर खड़ा करने की जगह पर DSP जयभगवान की गाड़ी पार्क थी। जब गार्ड नवरत्न ने उनसे गाड़ी हटाने को कहा, तो आरोप है कि डीएसपी ने गुस्से में आकर सिक्योरिटी कर्मी से लात-घूंसों से मारपीट की।

इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। हालांकि, घटना के बाद घायल गार्ड को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो वहां पहुंचकर DSP जयभगवान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए नवरत्न से माफी मांग ली थी।
 
घटना के अगले दिन यानी 7 मई को पुलिस में केस दर्ज हुआ था। लेकिन जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। अब पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस की इस क्लोजर रिपोर्ट को अदालत में चुनौती दी है, जिसके बाद कोर्ट ने DSP और भिवानी SP दोनों को तलब कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!