Road Accident : 5 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, महेंद्रगढ़ सड़क हादसे में गई युवक की जान

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Sep, 2026 01:16 PM

road accident 5 year old innocent boy loses his father young man dies in road

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कनीना उपमंडल के गांव भोजावास-सुंदरह मार्ग पर

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कनीना उपमंडल के गांव भोजावास-सुंदरह मार्ग पर रविवार तड़के तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय सुबह अपने साथी के साथ भोजावास से सुंदरह रोड पर सड़क पर व्यायाम करने के लिए गया था। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले भोजावास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि संजय के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। संजय 2 भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। संजय शादीशुदा था और 5 साल के बेटे का पिता था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!