हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज इन 13 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट; जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Edited By Harman, Updated: 26 Sep, 2026 01:12 PM

rain alert in these 13 districts of haryana today

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को 13 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और महेंद्रगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। हिसार और भिवानी में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की धुंध भी देखने को मिली। 

27 सितंबर को भी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। 28 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 29 सितंबर को छिटपुट बारिश के बाद मौसम के शुष्क होने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बार मानसून हरियाणा के लिए कमजोर रहा है। 1 जून से 21 सितंबर तक प्रदेश में 317.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 23 प्रतिशत कम है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!