हरियाणा में किसानों के दबाव के आगे झुकी केंद्र सरकार: आज से MSP पर धान खरीद को हरी झंडी, 58 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य

Edited By Isha, Updated: 29 Sep, 2026 08:39 AM

paddy procurement at msp gets the green light in haryana starting today

किसानों के दवाव के बीच केंद्र सरकार ने खरीफ-2026 के लिए हरियाणा में धान खरीद को मंजूरी दे दी है। मंगलवार से मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद शुरू होगी। इस बार 58 लाख मंट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। सामान्य धान का एमएसपी...

चंडीगढ़:  किसानों के दवाव के बीच केंद्र सरकार ने खरीफ-2026 के लिए हरियाणा में धान खरीद को मंजूरी दे दी है। मंगलवार से मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद शुरू होगी। इस बार 58 लाख मंट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2451 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।

केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने खरीद की मंजूरी के साथ कई रातें भी लगाई है। अनियमित खरीद रोकने के लिए जांच मजबूत करने और जिलावार उपज का निर्धारण निष्पक्ष व सत्यापित मापदंडों से करने के निर्देश दिए गए हैं। मकसद वास्तविक उत्पादन के अनुरूप ही धान की खरीद सुनिश्चित करना है। रबी सीजन से खरीद प्रक्रिया में एग्रीस्टैक लागू करना भी अनिवार्य होगा।

इस बार पहले एक अक्तूबर से खरीद प्रस्तावित थी। किसान और किसान संगठनों ने 15 सितंबर से खरीद शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र भेजा। खरीद की तैयारियों में औसत उपज और उत्पदन का आंकड़ा उपलब्ध न होना, राइस मिलरों का पंजीकरण से दूरी बनाना और राजस्व विभाग में रिकॉर्ड मिसमैच दूर करने का काम पूरा न होना बड़ी अड़चन बने।

पिछले साल 22 सितंबर से धान खरीद शुरू हुई थी। वर्ष 2015-16 में 24 सितंबर, 2016-17 में 27 सितंबर और 2019-20 व 2020-21 में 26 सितंबर से खरीद शुरू हुई थी। खाद्य, नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने बताया कि दो बार अनुरोध पत्र भेजा था। केंद्र सरकार ने उसे स्वीकार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!