चालकों को झटका: इन Routes पर अनिश्चितकाल तक वसूला जाएगा टोल टैक्स, जानें रेट लिस्ट और किसे मिलेगी छूट

Edited By Isha, Updated: 29 Sep, 2026 02:25 PM

toll tax will be collected on these routes indefinitely

गुरुग्राम-फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़कों पर चार टोल टैक्स की वसूली जारी रहेगी। इससे पहले इन चारों टोल की अंतिम तारीख 2 जुलाई तय की गई थी, लेकिन अब सरकार ने अनिश्चित काल तक टोल को जारी रखने के साथ टोल को अनुसूचित कर दिया

गुरुग्राम: गुरुग्राम-फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़कों पर चार टोल टैक्स की वसूली जारी रहेगी। इससे पहले इन चारों टोल की अंतिम तारीख 2 जुलाई तय की गई थी, लेकिन अब सरकार ने अनिश्चित काल तक टोल को जारी रखने के साथ टोल को अनुसूचित कर दिया है। हालांकि, टोल की दरों में कोई बदलाव अभी नहीं किया गया है।

गुरुग्राम-फरीदाबाद राजमार्ग, क्रशर जोन रोड और बल्लभगढ़-सोहना खंड के टोल टैक्स वसूली को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इन टोल पर कार, स्टेशन वैगन और तिपहिया वाहन चलाने वाले यात्रियों से 40 रुपए का एक तरफा शुल्क लिया जाएगा, जबकि कमर्शियल, लॉजिस्टिक्स वाहनों और भारी मशीनरी से प्रति ट्रिप 350 लिया जाएगा।

बार-बार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए, अधिकारियों ने दैनिक और मासिक पास व्यवस्था शुरू की है। स्थानीय निवासियों और कृषि श्रमिकों को राहत प्रदान करते हुए, अधिसूचना में स्पष्ट रूप से दोपहिया वाहनों, कृषि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पुलिस और अग्निशमन वाहनों, एम्बुलेंस और गैर-वाणिज्यिक स्थानीय आवागमन को टोल भुगतान से छूट दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!