नौकरी छूटी तो Instagram पर बनाया AI वीडियो क्रिएटर पेज, इटेलियन ज्वेलरी डिजाइनर से ठगे यूरो, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Oct, 2026 06:01 PM

one arrested in case of fraud with italian jewelry designer

शादी का झांसा देने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो बनाने के नाम पर इटली मूल की एक महिला से 1 हजार यूरो की ठगी करने वाले शातिर ठग को साइबर अपराध थाना पश्चिम की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो बनाने के नाम पर इटली मूल की एक महिला से 1 हजार यूरो की ठगी करने वाले शातिर ठग को साइबर अपराध थाना पश्चिम की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी खुद को एएआई वीडियो क्रिएटर बताकर विदेशी महिलाओं को अपने जाल में फसाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि मामले की शुरुआत जुलाई 2026 में हुई थी, जब पीड़ित विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम के माध्यम से सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) गौरव फोगाट से संपर्क कर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी थी। इसके बाद 28 सितंबर 2026 को पीड़िता खुद इटली से गुरुग्राम पहुंची और साइबर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। पीड़िता ने बताया कि उसका ज्वेलरी डिजाइन का काम है। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान अखिल मौर्या नाम के व्यक्ति से हुई थी। अखिल ने खुद को एआई वीडियो क्रिएटर बताया और दोस्ती बढ़ाकर उसे शादी का झांसा दिया।

 

इसके बाद उसने अपने एआई वीडियो प्रोजेक्ट का हवाला देकर पैसे मांगे। पीड़िता ने उस पर भरोसा करते हुए वेस्टर्न यूनियन के जरिए चार अगस्त और  10 सितंबर को करीब 1000 यूरो ट्रांसफर कर दिए। शिकायत मिलते ही साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी सुरागों के आधार पर एक अक्टूबर को आरोपी को सेक्टर-17, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय अखिल निवासी गांव बहादुरपुर, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सेक्टर-17 सुखराली में स्थित एक पीजी में रह रहा था।  

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल सपोर्ट का काम करता था, लेकिन जुलाई 2025 में उसकी नौकरी छूट गई। बेरोजगारी और रुपयों के लालच में उसने इंस्टाग्राम के जरिए इटली की महिला से संपर्क साधा और प्यार व शादी का नाटक रचकर ठगी की। उसने पीड़िता से वेस्टर्न यूनियन के जरिए रकम मंगवाई और गुरुग्राम में मुथूट फाइनेंस के जरिए यह राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा ली, जहां बैंक चार्ज कटने के बाद उसे 67 हजार 297 रुपये प्राप्त हुए। पुलिस ने आरोपी के पास से 13 हजार रुपये बरामद कर लिए गए है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!