कुक को टक्कर मारकर भागी गाड़ी, शक में पिकअप चालक को पकड़ा, जमकर किया बवाल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Sep, 2026 06:36 PM

car fled after hitting a cook family members created a massive uproar

सिविल अस्पताल के सामने उस वक्त लोगों ने जमकर बवाल कर दिया जब एक कुक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में घायल को सिविल अस्पताल सेक्टर-10 में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो) : सिविल अस्पताल के सामने उस वक्त लोगों ने जमकर बवाल कर दिया जब एक कुक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में घायल को सिविल अस्पताल सेक्टर-10 में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व पहचान के लोग अस्पताल पहुंच गए और एक पिकअप को पकड़ लिया। परिजनों व परिचितों का आरोप था कि इसी पिकअप चालक की टक्कर से कुक की मौत हुई है और उन्होंने जमकर बवाल करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले में आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। सेक्टर-9 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि घटना किसी अन्य वाहन से हुई है। लोगों ने शक के आधार पर पिकअप को पकड़ा था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल के बाजुआ का रहने वाला 24 वर्षीय तपेश बहादुर ज्योति पार्क की गली नंबर 9 में परिवार सहित रहता था। वह क्षेत्र के एक अस्पताल में कुक का काम करता था। आज वह ड्यूटी समाप्त कर पैदल ही अपने घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-9 थाना एरिया में पहुंचा तो इस दौरान एक वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि तपेश बहादुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व नेपाल मूल के रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। 

 

पुलिस के मुताबिक, लोगों ने एक पिकअप द्वारा टक्कर मारे जाने की बात कही और अस्पताल के पास ही लोगों ने एक पिकअप को रुकवाया हुआ था जिस पर वह टक्कर मारने का आरोप लगा रहे थे। इसको लेकर वह लोग हंगामा कर रहे थे। हंगामा करने की सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि लोगों ने जिस पिकअप को रुकवाया था उसका कोई घटना से लेनादेना नहीं था। मामले में आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के दोरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!